KBL Computer Center Reengus- +919571753399

Breaking News
recent

AAP का घोषणापत्रः मीडिया पर कानून, भ्रष्‍टाचार मुक्‍त भारत और जनलोकपाल बिल का वादा

आम आदमी पार्टी ने आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया। केजरीवाल ने कहा कि मैनिफेस्टो रिलीज करते हुए खुशी हो रही है। आप का मैनिफेस्टो बनाना एक डायनमिक प्रोसेस है। इसके लिए जनता से बातचीत की गई।
 केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में भी अगर नई समस्याएं आएंगी या दिखेंगी तो शामिल करेंगे। केजरीवाल ने बताया कि आप के मैनिफेस्टो में 4 चीजें मुख्य हैं-
 1. जनलोकपाल बिल – चपरासी से लेकर प्रधानमंत्री तक इसके दायरे में। नौकरी से बर्खास्त हो। जेल हो।
2. सिटीजन चार्टर – समय सीमा में काम हो, नहीं तो तनख्वाह काटी जाए, तकनीक का इस्तेमाल करना होगा।
3. जान बूझकर ऐसी ऐसी पॉलिसी बनाई गई कि उद्योगपतियों का फायदा हो। ऐसी प्रक्रिया का सरलीकरण करने की जरूरत है, अच्छी नीयत के सरकार की जरूरत है।
4. राजनीतिक सत्ता को विकेंद्रीकृत किया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़े आंदोलन के दौरान इस पार्टी का गठन हुआ। भ्रष्टाचार मुक्त भारत इस पार्टी का सबसे बड़ा सपना है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की शायद और कोई पार्टी इस स्थिति में नहीं है। दूसरी पार्टियां जब जब सत्ता में आईं, उनके समझौतों की वजह से विरोध आया। बीजेपी येदुरप्पा, बुखारिया और दूसरे ऐसे नेताओं को रखके भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात नहीं कर सकती।
कांग्रेस भी चिदंबरम, जिंदल को साथ रखकर इसकी बात नहीं कर सकती
दिल्ली के अंदर हमने करके दिखाया।
केजरीवाल ने कहा कि सर्वे में भी ये बात सामने आई कि भ्रष्टाचार में गिरावट आई। 65 साल में कांग्रेस भ्रष्टाचार दूर नहीं कर पाई। मोदी को विकास का मसीहा माना जाता है, लेकिन गुजरात में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। जो बीजेपी गुजरात में 12 साल में नहीं कर पाई।
कांग्रेस 65 साल में नहीं कर पाई, वो हम करेंगे।
ग्राम सभा का मतलब पंचायत नहीं होता। जैसे एमएएलए, एमपी भ्रष्ट होता है, वैसे ही सरपंच का हाल है। हमारे लिए ग्राम सभा का मतलब सभी लोगों से है। ग्राम सभा के कंट्रोल में सारी चीजें लाई जाएंगी। ग्राम सभा के लोग राशन की दुकान को रद्द कर सकें, ये अधिकार होनी चाहिए।

स्वराज – देश के अंदर राजनीतिक सत्ता को जितना हो सके विकेंद्रीकृत हो। कम से कम उस इलाके या कॉलोनी के बारे में सारे निर्णय का अधिकार वहां की जनता को होना चाहिए।
Unknown

Unknown

* S4U NEWS वेब पोर्टल पर खबरे भेजने के लिए सम्पर्क करें मो.9571753399 या अपनी खबरे भेजें - s4unews@gmail.com पर।* * अपने जिले की खबरे देखने के लिए जिले के नाम पर क्लिक करें। * RKCL के सभी IT-GK अपनी खबर भेजते समय जिले का नाम अवश्य डाले ताकि उस खबर को जिले के नाम के साथ लगाया जा सके। *

विज्ञापन

Blogger द्वारा संचालित.