KBL Computer Center Reengus- +919571753399

Breaking News
recent

मुआवजे की मांग एवं परिजनो को नौकरी दिलाने की मांग को लेकर शुरू किया धरना।

  अजीतगढ़
  ग्राम मण्डूस्या सहित आस पास के सैकड़ो लोग सोमवार की सुबह ९:३०बजे अजीतगढ़ स्थित एग्रीबायोटेक शराब फै क्ट्री के मुख्य गेट पर मुआवजे एवं नौकरी दिलाने की मांग को लेक र प्रर्दशन कर अनिश्चित धरना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम मण्डूस्या की मुझरो की ढ़ाणी निवासी रामकुवार गुर्जर कस्बे के रीको ओद्योगिक क्षेत्र मे स्थित एग्रीबायोटेक शराब फै क्ट्री मे गाडऱ् के पद पर कार्यरत्त था। १२ जुलाई की रात रामकुवार फै क्ट्री मे डयूट्ी पर था। जिसकी सडक़ दुर्घटना मे मौत हो गई थी। परिजन और लोग पहले फै क्ट्री प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की थी। लेकिन न तो मृतक रामकुवार गुर्जर के परिजनो को मुआवजा दिया गया और नही नौकरी दी गई। जिससे खफ ा होकर सैकड़ो लोग सोमवार सुबह ९:३०बजे फै क्ट्री के मुख्य गेट के बाहर पहले तो प्रर्दशन करके फै क्ट्री प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी क र फै क्ट्री के मजदूरो तथा कर्मचारीयो को अन्दर नही घुसने दिया। बाद मे सैकड़ो लोग धरने पर बैठ गये। तथा फै क्ट्री प्रशासन पर आरोप लगाने लग गये की प्रशासन मृतक के परिजनो को मुआवजा नही देना चाहता है। जिस कारण उन्हे मजबुर होकर धरना प्रर्दशन करना पड़ा। जब तक फै क्ट्री प्रशासन उचित मुआवजा तथा परिजनो को नौकरी नही देगा तब तक धरना जारी रहेगा। तथा फै क्ट्री का कामकाज भी बन्द करवा दिया जायेगा। धरने का समाचार मिलते ही अजीतगढ़ थानाधिकारी रणवीर सिंह मील मय जाब्ते के साथ धरने स्थल पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक न तो फै क्ट्री का जिम्मेदार अधिकारी पहुंचा और नही प्रशासन का कोई अधिकारी पहुंचा। धरने पर नीमकाथाना सरपंच संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर,हथौरा सरपंच जगदीश गुर्जर,अजीतगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पुरण गुर्जर,पूर्व प्रधान मक्खन लाल शर्मा,किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष रामजीलाल गुर्जर,मृतक का भाई कालुराम,बन्नाराम,मोहन लाल,बद्री प्रसाद,मृतक का पुत्र विक्रम गुर्जर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
क्या कहते है फै क्ट्री के सलाहकार- एग्रीबायोटेक शराब फै क्ट्री के सलाहकार उमेश जोशी का कहना है कि प्रतिनिधि मण्ड़ल उनसे मिला था। हमने इंसानियता के नाते मृतक की पुत्रीयो की शादी के लिए इक्यावन-इक्यावन हजार रूपये देना तय किया था। हमने मना नही किया है।
नीमकाथाना सरपंच संघ के अध्यक्ष बाबू लाल गुर्जर तथा हथौरा सरपंच जगदीश गुर्जर का कहना है कि मृतक रामकुवार गुर्जर की डयूटी के दौरान मौत हुई है। जब तक फै क्ट्री प्रशासन मृतक के परिजनो को १० लाख रूपये का मुआवजा तथा परिजनो को नौकरी नही देगा। तब तक धरना एवं प्रर्दशन जारी रहेगा।
Unknown

Unknown

* S4U NEWS वेब पोर्टल पर खबरे भेजने के लिए सम्पर्क करें मो.9571753399 या अपनी खबरे भेजें - s4unews@gmail.com पर।* * अपने जिले की खबरे देखने के लिए जिले के नाम पर क्लिक करें। * RKCL के सभी IT-GK अपनी खबर भेजते समय जिले का नाम अवश्य डाले ताकि उस खबर को जिले के नाम के साथ लगाया जा सके। *

विज्ञापन

Blogger द्वारा संचालित.