60.74 मीटर भाला फेंक देवेंद्र ने जीता गोल्ड
दस साल बाद फेंका 60 मीटर से अधिक भाला, ओलंपिक में मेडल की उम्मीद को किया और पुख्ता, पिछले सप्ताह एशिया ओसियाना चैंपियनशिप में भी जीत चुके हैं गोल्ड
सीकर/चूरू। एशिया ओसियाना चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के सिर्फ एक सप्ताह बाद शेखावाटी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया ने मंगलवार देर रात संपन्न शारजाह ओपन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
देवेंद्र ने इस स्पर्धा में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 60.74 मीटर भाला फेंका। वर्ष 2006 के बाद पहली बार उन्होंने इतना शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से उन्होंने रियो ओलंपिक में पदक की उम्मीद को और पुख्ता कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि चूरू जिले की राजगढ तहसील के गांव जयपुरिया की ढाणी में जन्मे पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझड़िया ने अब तक अनेक उपलब्धियां हासिल कर खेलों की दुनिया में क्षेत्र का मान बढाया है। देवेंद्र ने भारत के लिए किसी भी ओलंपिक एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया।