KBL Computer Center Reengus- +919571753399

Breaking News
recent

एन 95 मास्क तथा एक हजार चश्में भेंट किये


जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा कोरोना वारियर्स के लिए सीकर जिला प्रशासन को एक हजार  पीपीई किट, एक हजार एवं एन 95 मास्क तथा एक हजार चश्में भेंट किये
सीकर 27 मई। जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था के जोनल प्रोग्राम हेड विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि  चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीपीई किट वर्तमान समय में सबसे बडी जरूरत बनी हुई है। जिला प्रशासन के अनुरोध पर आपूर्ति के लिये चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था के द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम मद से एक हजार पीपीई  किट, एक हजार एन 95 मास्क, एक हजार चश्में कोविड-19 के मरीजों के उपचार में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य विभाग सीकर को जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय चौधरी को भेंट किये साथ ही संस्था द्वारा कोरोना काल में घोषित लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिये प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिला प्रशासन सीकर को 10 हजार खाद्य सामग्री के पैकिट जिसकी लागत 34 लाख 60 हजार रूपये प्रदान किये गये है। जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था विगत कई वर्षो से सीकर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है तथा शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय विद्यालयों  के उन्नयन करने पर विगत 3 वर्षों से राजस्थान सरकार द्वारा संस्था को राज्य स्तरीय भामाशाह  सम्मानित किया जा रहा है।

S4U NEWS

S4U NEWS

* S4U NEWS वेब पोर्टल पर खबरे भेजने के लिए सम्पर्क करें मो.9571753399 या अपनी खबरे भेजें - s4unews@gmail.com पर।* * अपने जिले की खबरे देखने के लिए जिले के नाम पर क्लिक करें। * RKCL के सभी IT-GK अपनी खबर भेजते समय जिले का नाम अवश्य डाले ताकि उस खबर को जिले के नाम के साथ लगाया जा सके। *

विज्ञापन

Blogger द्वारा संचालित.