
झालरापाटन/झालावाड। महिला दिवस सप्ताह के तहत वेलकम एजुकेशनल सेंटर झालरापाटन के द्वारा महिला दिवस बड़ी धूम धाम के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में महिलाओं को महिला दिवस का महत्व बताते हुए श्रीमती सुनीता जैन ने दैनिक जीवन मे कम्प्युटर एवं इंटरनेट की अवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर समाज मे महिलाओ का योगदान नामक विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे 18 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को संस्थान के द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया। साथ ही सभी महिलाओं के बीच एक अंताक्षरी प्रतियोगिता भी रखी जिसमे सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा एक से एक अच्छे गीत एवं भजन सुनाये। कार्यक्रम के अंत मे सुश्री भुवनेश्वरी मराठा द्वारा सभी आगुन्तुक महिलाओं का आभार व्यक्त किया।