रींगस। कस्बे व आस पास के गांवो गणेश चतुर्थी महोत्सव को धूम धाम के साथ मनाया गया। लोगो ने घरो प मंदिरो में भगवान गणेश की पूजा की व मन्नते मांगी। दिनभर मंदिरो में लोगो की खासी भीड रही। गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त होने के कारण वाहनो की भी जमकर के खरीददारी हुयी। कस्बे के मठ मंदिर में मैले का आयोजन किया गया जिसमें कस्बे के विभीन्न कला मंण्डलो के द्वारा सजीव झांकीया सजायी गयी।
-
आभावास
गणपती की शोभायात्रा निकाली
ग्राम आभावास के सिद्धी विनायक मंदिर मे गणेंश चतुर्थी धूमधाम के साथ मनायी। शियाराम नवयुवक मंडल के अध्य़क्ष मनोज सोनी ने बताया कि मण्डल के द्वारा शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।जो कि गांव के मुख्य मार्गो से गुजरी। शोभायात्रा के बाद रात्री में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें बाहरी कलाकारो के द्वार भजनो की प्रस्तुती दी गयी।