कस्बे की कई कालोनियो मे पीने के पानी को तरसे लोग,एईएन व जेईएन मिले नदारद,उत्तरदायी अधिकारी के नही मिलने से लोगो मे रहा आक्रोश,
अजीतगढ़ - समूचा कस्बा पीने के पानी के लिए इन दिनो मे तरस रहा है। खासतौर से गृहणियां पेयजल नही मिलने से खासी नाराज है। गुरूवार को सुबह ११ बजे सामाजिक सद्भावना विकास मंच के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व मे गुरूकुल कालोनी की महिलाओ ने पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव किया। जानकारी के अनुसार कस्बे मे कामोबेश सभी कालोनियो मे पेयजल किल्लत बनी हुई है। जलदायकर्मी बिजली नही आने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते है। तो महिलाओ का आरोप जलदाय विभाग के सौतले व्यवहार पर है। ज्ञात रहे कि गुरूकुल कालोनी की महिलाओ ने सोमवार को भी जलदाय विभाग मे प्रदर्शन किया था। फि र भी समस्या का समाधान नही हुआ है। इधर महिलाओ ने जलदाय विभाग के कर्मचारियो को जिम्मेदारी से काम नही करने ओर अपने चहेतो को अनुचित कनेक्सन देकर लाभ पहुंचाने के लिए खरी खोटी सुनाई।