
राम जन्म की अनुपम झांकी,
अजीतगढ़ कस्बे के मुख्य चौपड़ बाजार मे नवयुवक रामलीला नाट्य कला मण्ड़ल के तत्वावधान मे चल रही रामलीला के तीसरे दिन रविवार को राम जन्म की
अद्भुत लीला का मंचन किया गया। वरिष्ठ़ रंगकर्मी दिनेश शर्मा ने बताया कि चक्र चूड़ामणी सम्राट महाराजा दशरथ ने गुरू वशिष्ठ़ के कहने पर श्रृंगी
ऋषि द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। दशरथ को तीन रानियो से चार पुत्र उत्पन्न हुये। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म की अद्भुत झांकी सजाई गई। शनिवार को रावण जन्म,पृथ्वी पुकार की सजीव लीला चित्रण दिखाया गया। आज धनुष यज्ञ की लीला का मंचन होगा। हास्य कालाकारो के द्वारा मंनोरजन के कार्यक्रम भी दिखाये जा रहे है।