सेफरागुवार- कस्बे मे हो रही श्रीमद् भागवत कथा के छटे दिन भगवान कृष्ण रूक्मणी का विवाह हुआ।
इस दौरान श्रद्धालुओ ने भगवान के विवाह की खुशी मनाई। श्रद्धालुओ ने कन्यादान किया तथा मिठाईयां बांटी गई। शुक्रवार को वृंदावन आश्रम की कथावाचक माधवी शर्मा ने कहा कि हमे भगवान की भक्ति करनी चाहिए। अवसर पर कृष्ण रूक्मणी के विवाह की झांकी सजाई गई, इसे देखने श्रद्धालु उमड पडे। इस दौरान कथावाचक माधवी शर्मा ने कृष्ण रूक्मणी के विवाह पर आधारित प्रसंग सुनाए। इस दौरान लालचन्द पारीक, सत्यनारायण शर्मा , पूर्व सरपंच विजय सिंह पुष्कर महाजन, छगनलाल सेठ, श्यामलाल महाजन, महैश, महैन्द्र शर्मा, विश्वनाथ कोशिक, गोर्वधन खन्ना, राजकुमार खन्ना, जयप्रकाश जागिंड,जितेन्द्र खन्ना, गजानन्द चावला, गोविन्द भवंरलाल यादव, राजेश मीणा, आदि सहित सैकडो महिलाए मौजुद थी। कुमारी मनिषा पारीक ने कृष्ण व भाग्यश्री ने रूक्मणी की भूमिका निभाई।