KBL Computer Center Reengus- +919571753399

Breaking News
recent

आपसी विवाद को लेकर झगड़ा , दोनो गुटो मे 9 जने हुये घायल





अजीतगढ़ कस्बे के निकटवर्ती ग्राम रायपुर जागिर की ढ़ाणी ज्ञान सिंह वाली मे मंगलवार की दोपहर 12बजे दो परिवारो मे आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जिस कारण दोनो पक्षो के 9 जने घायल हो गये। जानकारी के अनुसार रायपुर जागिर की ढ़ाणी ज्ञान सिंह वाली निवासी रामेश्वर लाल स्वामी व
बनवारी स्वामी के परिजनो के किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमे पाइप व कुल्हाड़ीयां चली। झगड़े मे पहले गुट के हेमन्त,कमलेश,संजय,रामेश्वर
स्वामी,मिश्री देवी के सिर,हाथ,पैर पर गंभीर चोटें आयी। जिनका उपचार अजीतगढ़ कस्बे के बाबा नारायणदास राजकीय सामान्य चिकित्सालय मे चल रहा है। जगकि दुसरे गुट के राजु देवी,बगला देवी,ममता देवी,सम्पत्ति देवी के चोटें आयी। दोनो पक्षो मे विवाद किस बात को लेकर हुआ उसका अभी तक पुरा  पता नही चल पाया है। फि लहाल दोंनो पक्षो के घायलो का उपचार चल रहा है।
Unknown

Unknown

* S4U NEWS वेब पोर्टल पर खबरे भेजने के लिए सम्पर्क करें मो.9571753399 या अपनी खबरे भेजें - s4unews@gmail.com पर।* * अपने जिले की खबरे देखने के लिए जिले के नाम पर क्लिक करें। * RKCL के सभी IT-GK अपनी खबर भेजते समय जिले का नाम अवश्य डाले ताकि उस खबर को जिले के नाम के साथ लगाया जा सके। *

विज्ञापन

Blogger द्वारा संचालित.