KBL Computer Center Reengus- +919571753399

Breaking News
recent

सभी के सहयोग से विकास सम्भव -पालिकाध्यक्ष

सभी के सहयोग से विकास सम्भव -पालिकाध्यक्ष
वैदिक मंत्रोंं के साथ किया कार्यग्रहण
 
रींगस-नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश पारीक ने रक्षाबंधन के पावन मौके पर पालिकाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण  किया। पालिका मेंं विद्वान पण्डित गिरधारी लाल शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ कार्यभार ग्रहण करवाया गया। इस दौरान  पूर्व विधानसभाध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह शेखावत तथा पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री महादेव सिंह खण्डेला सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। पालिकाध्यक्ष पारीक ने कहा कि सभी के सहयोग से शहर मे विकास की गंगा बहेगी। इसके लिए पार्षदो के साथ साथ आमजन भी अपना सहयोग दे।पूर्व विधानसभाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि शहरी सरकार के लिए विकास सभी के सहयोग से ही सम्भव है।इसमे ना तो भेद भाव होगा और ना ही विकास मे कोई कोर कसर छोडी जाएगी।महादेव सिंख खण्डेला ने भी इस मौके पर कहा कि कडवी बातो को भूल कर सभी शहर के सौन्दर्यकरण मे आगे आये।इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष ने दोपहर मे कार्यभार ग्रहण किया।कार्यभार ग्रहण समारोह मे आमजन उमड पडा। पाण्डाल भी छोडा पड गया। आमजन के लिए बैठने के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई थी।समर्थको ने बैण्ड बाजे के साथ पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया। वही इस दौरान उनके समर्थक झुम उठे।
मन मे रही ठीस-
कार्य भार ग्रहण समारोह मे आधे से अधिक पार्षद नही आये।इसकेा लेकर पालिकाध्यक्ष  कैलाश पारीक ने अपनी पीडा सार्वजनिक रुप से जाहिर भी कर दी। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से ही विकास सम्भव है।आधे पार्षदो का नही आना दुखदायी है। इस दौरान उपाध्यक्ष बाबू लाल कुमावत भी नही थे।
पालिका के सामने लगा वाहनो का जमावडा-
कैलाश पारीक के पालिकाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह मे उनके समर्थको का जमावडा लगा रहा। इस दौरान पालिका के सामने वाहनो का जमावडा लगा रहा।

वर्षेा पूरानी परम्परा तोड़ी:-
नगरपालिका में अध्यक्ष पद के कार्यग्रहण में वर्षो से यह परम्परा निभाई जाती रही है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष वर्तमान पालिकाध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण करवता है लेकिन इस बार पूर्व पालिकाध्यक्ष मंजु निठारवाल कार्यक्रम में नहीं आई और कार्यभार नगरपालिका के ईओं नगेन्द्र सिंह ने वर्तमान पालिकाध्यक्ष कैलाश पारीक को कार्यभार ग्रहण करवाया। 
प्रथम में चैम्बर किया प्रणाम-
पालिकाध्यक्ष कैलाश पारीक कार्यलय पहुचते ही पहले अध्यक्ष के चैम्बर को झुककर प्रमाण किया बाद में जाकर कुर्सी को नमन् करके कार्यभार ग्रहण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे।फिर मंत्रोचार के साथ कार्यभार ग्र्रहण किया।

Unknown

Unknown

* S4U NEWS वेब पोर्टल पर खबरे भेजने के लिए सम्पर्क करें मो.9571753399 या अपनी खबरे भेजें - s4unews@gmail.com पर।* * अपने जिले की खबरे देखने के लिए जिले के नाम पर क्लिक करें। * RKCL के सभी IT-GK अपनी खबर भेजते समय जिले का नाम अवश्य डाले ताकि उस खबर को जिले के नाम के साथ लगाया जा सके। *

विज्ञापन

Blogger द्वारा संचालित.