KBL Computer Center Reengus- +919571753399

Breaking News
recent

नभ में रहा राज पतंगों का

छतों पर शहर, गूंजा वो काटा-वो मारा का शोर
मकर संक्रांति पर रहा दान पुण्य का जोर

दांतारामगढ़ (सीकर), 14 जनवरी | परिंदों की मानिंद उड़ान भरती रंगी-बिरंगी पतंगों से आच्छादित आसमां, घरों की छतों पर गूंजते फिल्मी गीतों के बीच उत्साह से लबरेज करता वो काटा-वो मारा का शोर और घेवर-फीणी-पकौड़ों की महक से सराबोर घर-आंगन।
दान पुण्य व पतंगबाजी के लुत्फ के पर्व मकर संक्रांति पर शनिवार को अंचल में कुछ ऐसा ही माहौल रहा। सुबह नौ बजे शुरू हुआ पतंगबाजी का सिलसिला देर शाम तक चला। हर घर की छतों पर पतंग उड़ाते युवाओं ने पर्व का जमकर लुत्फ उठाया। पर्व पर पतंगबाजी के लिए पूरा शहर छतों पर नजर आया। घरों में महिलाओं ने दान-पुण्य कर धर्म के प्रति आस्था जताई। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र बांटे गए। गायों को गुड़ आदि खिलाया गया।

परंपराओं का निर्वहन कर घोली रिश्तों में मिठास

संबंधों को प्रगाढ़ कर रिश्तों में गुड़ सी मिठास घोलते पर्व मकर संक्रांति पर घरों में महिलाओं ने लोक परंपराओं का निर्वहन किया। अल सुबह लोक गीतों से गूंजते घर-आंगन में महिलाओं ने सास-ससुर को नींद से जगाकर घेवर व नेग दिया और आशीर्वाद लिया। जेठ-देवर-नणद-नणदोई आदि को घेवर देने सहित अन्य परंपराएं निभाई गई। लोगों ने बेटियों के ससुराल में घेवर भेजी।

पतंग-मांझे की खरीदारी परवान पर

पर्व को लेकर बाजार में शनिवार को भी पतंग-मांझे की खरीदारी परवान पर रही।  अन्य क्षेत्रों की दुकानों पर पतंग-डोर की खरीदारी के लिए युवाओं की भीड़ रही।
S4U NEWS

S4U NEWS

* S4U NEWS वेब पोर्टल पर खबरे भेजने के लिए सम्पर्क करें मो.9571753399 या अपनी खबरे भेजें - s4unews@gmail.com पर।* * अपने जिले की खबरे देखने के लिए जिले के नाम पर क्लिक करें। * RKCL के सभी IT-GK अपनी खबर भेजते समय जिले का नाम अवश्य डाले ताकि उस खबर को जिले के नाम के साथ लगाया जा सके। *

विज्ञापन

Blogger द्वारा संचालित.