रींगस। भाजपा के नये जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानियां का शुक्रवार को कस्बे में जगह जगह पर स्वागत किया गया। स्थानीय भाजपा मण्डल के द्वारा रींगस मिल तिराहे पर माला पहनाकर के स्वागत किया गया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राकेश भादूपोता, पार्षद अखिलेश भातरा, नगरपालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, मालीराम खरेशिया, बोदूराम कुमावत, विष्णु चुलेट, श्याम चौधरी, मक्खनलाल शर्मा, कर्मवीर घोसल्या, अभिषेक शेखावत, मोहन लाल जांगिड़, द्वारका प्रसाद बधाला, अशोक कानूनगो, फूलचन्द बाजिया, भंवर बुडी, अमित महरोली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।