KBL Computer Center Reengus- +919571753399

Breaking News
recent

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर भीमसेना ने पुलिस अधिकारी सहित जवानों का बढाया हौसला


फ़तेहपुर .  कोविड़-19 की महामारी की रोकथाम व बचाव में चैबिसों घण्टें शहर वासियों की रक्षा के लिए समर्पित कोरोना योद्धाओं का रविवार को कोतवाली तिराहे  पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत व अभिनन्दन किया गया। शहर में कानून व्यवस्था और धारा 144 के साथ लाॅक डाउन की पालना करवा रहे फ़तेहपुर प्रशासन सदर प्रभारी आलोक पुनिया कोतवाल उदय सिंह यादव का सुरेंद्र महिचा की और से विधायक हाकम अली खान के के नेतृत्व  के नेतृत्व में विकास अधिकारी सुनील ढाका  नगरपालिका के ईओ नूर मोहमद  एवं पुलिसकर्मियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस दौरान कोरोना को हराने में लगे पुलिस व प्रशासन का तालियों के साथ भी होसला अफजाई किया। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र महिचा ने बताया कि रोजाना पुलिस के जवानों को ज्यूस पिलाया जाएगा महिचा ने पुलिस के जवानों को सेनेटाइजर साबुन भी दिया गया  महिचा  ने पूर्ण विश्वास दिलाया कि हम पुलिस व प्रशासन के साथ है इस मौके पर  भीमसेना के संस्था प्रमुख अनिल तिड़दिया, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र महिचा, प्रदेश कार्यसमिति के घनश्याम सुराणी, भुनेश वर्मा, महेन्द्र निरंकारी, बाबूलाल ठेकेदार, बाबूलाल टेलर सहित मोजूद रहे । सहित कई गणमान्य लोगों ने सोशल डिस्टसिंग करते हुए स्वागत किया। इस दौरान सुरेन्द्र महिचा  की तरफ से मोहल्लेवासियों को निःशुल्क मास्क वितरण किये गये।
S4U NEWS

S4U NEWS

* S4U NEWS वेब पोर्टल पर खबरे भेजने के लिए सम्पर्क करें मो.9571753399 या अपनी खबरे भेजें - s4unews@gmail.com पर।* * अपने जिले की खबरे देखने के लिए जिले के नाम पर क्लिक करें। * RKCL के सभी IT-GK अपनी खबर भेजते समय जिले का नाम अवश्य डाले ताकि उस खबर को जिले के नाम के साथ लगाया जा सके। *

विज्ञापन

Blogger द्वारा संचालित.