छीपाबड़ौद - सत्यवीर तेजाजी महाराज का पर्व बड़े ही भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील क्षैत्र के भटगांव पाटड़ी,गोविन्दपुरा,रतनपुरा,उमरिया,केलखेड़ी आदि गांवो में वीर तेजाजी के थानको पर दर्शनार्थ हेतु भक्तों की लम्बी कतारें नजर आई वहीं रतनपुरा में तेजा दशमी पर्व पर सुबह से ही भक्तों की कतार दर्शनार्थ हेतु मंदिर पर लगी रही। वर्षों से पर्व पर पांच दिवसीय भव्य मेले का आयोजन भी रतनपुरा गांव में किया जाता है। यह मेला प्राचीन वट वृक्ष तलाई के किनारे भरता है इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज की लीलाओं का आयोजन भी किया जाता है। जहां आसपास क्षेत्र के हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल होते हैं। और श्री वीर तेजाजी महाराज के साक्षत् दर्शन का लाभ उठाते है इस मेले का आयोजन पिछले 35 वर्षो से किया जा रहा है।