सीकर। सीकर प्रिंटर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को कायस्थ कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गत दिनों फतेहपुर में हुए बालक के अपहरण में अपहरणकर्ता द्वारा जो शादी कार्ड प्रयोग में लिया गया है उस कार्ड को छापने वाले प्रेस मालिक का पता करने में पुलिस का सहयोग किया जाए। संस्था के संरक्षक विक्रम सिंह शेखावत, मुरारीलाल स्वामी, अब्दुल रहमान ने एसोसिएशन की प्रगति, अब तक संस्था द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों की तरह ही भविष्य में भी संस्था द्वारा ऐसे कार्य करने व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरीश माथुर ने संस्था की कार्यकारिणी का नवीन गठन करने व संस्था के भविष्य में किये जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।
संस्था का संचालन करते हुए मंत्री गिरीश प्रधान ने संस्था की अब तक की प्रगति का ब्यौरा देते हुए आय-व्यय के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। कोषाध्यक्ष जितेन्द्र माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में संस्था के संगठन मंत्री विजय सैनी, प्रचार मंत्री महेन्द्र शर्मा, संयुक्त मंत्री निखिल अजमेरा, ओमप्रकाश सामोता, रमजान पेंटर, मनोज कुमावत, राजेश स्वामी, कुलदीप भार्गव, विनोद शर्मा, राजेश पारीक, अनूप गर्ग, अख्तर अली, संजय जोशी सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।