
पिडावा/झालावाड। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जय माता दी शिक्षण संस्थान द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि महिला कांस्टेबल सुखी देवी, विशिष्टि अतिथि गुलनाज फातिमा व साजिदा अहमद थी। सभी अतिथियो ने महिलाओ को डिजिटल साक्षर बनने एवं कम्प्यूटर के ज्ञान की आवश्यक्ता का महत्व बताते हुये। कम्प्यूटर शिक्षा में महिलाओ को बढावा दिलवाने के लिये प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक रघुनाथ सिंह परमार ने बताया कि महिलाओ के लिये महिला दिवस पर निःशुल्क इंटरनेट के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसके विजेताओ को संस्था के द्वारा संमानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नसमीन बी, पूजा भावसार, निखत खानम, शोभना विश्वकर्मा, नसरीन खानम, किरण मेधवाल, सलमा बी, पूजा नरवाल, जेनब बी, आशु पांचाल, शगुफता खानम,अंजुम बी, आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुशाल योगी ने किया।