रींगस। कस्बे के श्रीश्याम धर्मशाला में चल रही भागवत कथा के चोथे दिन कथा वाचक आचार्य मनमोहन के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के विभीन्न रूपो की महिमा बताई गयी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की सजीव झांकीया सजाई गई जिन्होने सभी लोगो का मन मोह लिया। कथा के दौरान मध्यप्रदेश से आये भजन गायक विवेक शर्मा व उनकी पार्टी के द्वारा अनेक भजनो की प्रस्तुतिया भी दी गयी। कथा के दौरान महिलाओ व पुरूषो की खासी भीड उमड रही है।