
क्या कही दूसरी जगह हत्या के बाद डाला शव
पुलिस मामले की जांच इस आधार पर भी कर रही है कि महिला की कही दूसरी जगह हत्या करके शव को राज छुपाने के लिये बाजरे के खेत में तो नही डाला गया। क्योंकी घटना स्थल को देखकर के नही लगा की महीला के साथ मोके पर कोई जोर जबरदस्ती की गयी। केवल शव के स्थान पर ही फसल टूटी हुयी थी।
दुष्कर्म से नही किया जा सकता इनकार
मृतक महिला का शव जिन हालात में मिला उन हालात में दुष्कर्म से भी इनकार नही किया जा सकता। महिला के शव नग्न अवस्था में पडा मिला था। महिला के सभी कपडे पास में ही पडे मिली व चप्पले शव के सिर के पास पडी मिली है। हो सकता है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी हो। शव के पास एक पानी की खाली बोतल भी मिली है।
कुत्तो ने नोच दिया था शव को
मृतक महिला के शव को आवारा कुत्तो ने नाच रखा था तथा मोके से करीबन तीस फिट तक घसीट रखा था। शव करीबन बीस से पच्चीस दिन पुराना होने के कारण सड गया था तथा कंकाल में तबदील हो गया था। पुलिस मृतका का कपडो से ही उसकी सिनाक्त करने में जुटी हुयी है।
इनका कहना
सुबह साढे नो बजे लोगो की सूचना आयी थी की बाजरे के खेत में एक महिला का शव पडा है। मोके पर जाकर के शव को सीएचसी में रखवाया गया है । मृतका की शिनाखकत करके परीजनो का पता लगाया जायेगा। धर्मवीर जानू थानाधिकारी पुलिस थाना रींगस।