जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता दिवंगत भैरोंसिंह शेखावत की पत्नी सूरज कंवर का निधन हो गया है। रविवार सुबह 6 बजे उन्होंने एसएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दुखद समाचार के बाद से ही शेखावत परिवार को ढाढ़स बंधाने लोगों का उनके आवास पर पहुंचना जारी है। राज्यपाल मार्गेट अल्वा भी वहां पहुंची और पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए। बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कई गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे तथा परिजना को सांत्वना दी।
जानकारी के अनुसार सूरज कंवर को दिल का दौरा पड़ने के बाद ईलाक के लिये एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान रविवार सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे विद्याधर नगर स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
सूरज कंवर की निधन की सूचना मिलते ही भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सूरज कंवर के निधन पर शोक जताया है। राजे ने कहा कि सूरज कंवर सहजए मिलनसार और सह्मदय महिला थीं। उनके मन में गरीब और कमजोर वर्गों के लिए बड़ा स्थान था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी सूरज कंवर के परिजनों से फोन पर बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी।