भाजयुमो मंडल ने मनाया मुख्यमंत्री राजे का जन्मदिन
दांतारामगढ़ (सीकर), प्रदीप कुमार सैनी l दांता के ठा. मदन सिंह मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दांतारामगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 63 वां जन्म दिवस भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल खोराणियां की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया व लंबी उम्र की मंगल कामना की गई l
इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हुए कार्यों की चर्चा की गई l भामाशाह कार्ड को सबसे बड़ी उपलब्धि माना गया l विश्व महिला दिवस एवं राज्य बजट पेशगी के दिन जन्म दिवस मनाना हर्ष का विषय रहा l बजट में कुंभाराम केनाल लिफ्ट योजना को गति प्रदान करने पर युवाओं में खुशी की लहर थी l
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभुसिंह गोगावास, प्रधान अशोक जाखड़, महामंत्री राधेश्याम भाटी, पंसस दीपक पाराशर, कैलाश चंद्र रावोरिया, विनोद मीणा, विवेक शर्मा, महेश काला, पिंटू भारती, बहादुर सिंह शेखावत, सुशील स्वामी, विकास पाराशर, राजकुमार बधाला, सोनू शर्मा, ताराचंद महेन्द्र शर्मा सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद थे