सीकर, 30 मई। अपर जिला कलेक्टर जयप्रकाश
ने सभी उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि पूर्व वर्ष की भांति
मानसून सत्र 2017 में भी संम्भावित बाढ़ के खतरों से बचाव के
सम्पूर्ण व्यवस्था करने तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के
दायित्व निर्वहन के मध्य नजर वर्तमान में संचालित आपदा प्रबन्धन नियंत्रण कक्ष
(ई.ओ.सी.) को जिला एवं तहसील स्तर पर 24 घंटे 15 जून से 30 सितम्बर 2017 तक
संचालित करें।
उन्होंने अधिकारियों को जिला
एवं तहसील स्तरीय ई.ओ.सी. में 24 घण्टे तीन पारियों में
आवश्यक स्टाफ, प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर ई.ओ.सी. एवं
प्रभारी अधिकारी का नाम मय दूरभाष व मोबाईल नम्बर अविलम्ब भिजवायें। उन्होंने आपदा
तथा आपदा प्रबन्धन से संबंधित समस्त प्रकार की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए
राज्य स्तरीय ई.ओ.सी. भी संचालित रहेंगे, जिनके दूरभाष नम्बर
0141-2227296 (टोल फ्री नम्बर 1070) व
फैक्स नम्बर 2227230 है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय
ई.ओ.सी. के प्रभारी अधिकारी बिजेन्द्र सिंह विशेषाधिकारी प्रथम है, जिनके मोबाईल नम्बर 94140-00240 तथा कार्यालय के
दूरभाष नम्बर 0141-2227885 है। आवश्यकता होने पर शासन सचिव
एवं शासन उपसचिव से सम्पर्क किया जा सकता है।